खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद खुर्जा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एक पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसको क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह के द्वारा हरी झंडी देकर तिलक पार्क से प्रारंभ कराया गया। रैली में मीनाक्षी सिंह एवं अध्यक्ष नगर पालिका खुर्जा अंजना भगवान दास सिंघल रैली के समापन तक साथ में मौजूद रही। विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष सचिव रैली में शामिल हुए तथा सभी के द्वारा रैली के माध्यम से पर्यावरण संबंधी विषयों से नगर की जनता को अवगत कराया गया तथा पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। रैली का समापन ककराला चौराहे पर किया गया। जहां भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के द्वारा अध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट एवं पर्यावरण संयोजक राहुल राठी द्वारा विधायक मीनाक्षी सिंह एवं अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल को तुलसी का पौधा देखकर सम्मानित किया गया। रैली में बहुत अधिक संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति भी रही जो अपने हाथों में विभिन्न पट्टी का पर्यावरण से संबंधित लेकर चल रही थी। रैली में पूर्व अध्यक्ष हरजीत सिंह टीटू नगर कार्यवाह सुदर्शन और महिला भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एवं अन्य बहुत से पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने एवं मातृ शक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम सुनील गुप्ता के संयोजन ने आयोजित हुआ।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *