खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर्ड के तत्वावधान में चल रही भव्य रासलीला के चौथे दिन वृंदावन के श्री राम शर्मा और उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्री कृष्णा के जन्म की लीला देखकर श्रद्धालु जन खुशी से झूम उठे। भगवान श्री कृष्ण को गोपियों ने बधाइयां दी।

रासलीला में मुख्य अतिथि डॉक्टर डीपी सिंह ने दीप प्रज्वलन कर बांके बिहारी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। रासलीला में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आनंद प्राप्त किया। मंडल के सचिव पूरनचंद शर्मा ने शांति पूर्ण भव्य रासलीला का आनंद लेने के लिए सभी श्रद्धालुओं से कहा अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भव्य रासलीला का आनंद लें।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *