खुर्जा। ।भारत पुष्प। फल एवं खाद्य संरक्षण केंद्र बुलंदशहर के संयुक्त तत्वावधान में एकेपी महाविद्यालय में चल रहे कुकरी एवं बेकरी रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं को स्नैक्स आधारित प्रशिक्षण दिया गया। कुकरी प्रशिक्षक वर्षा गुप्ता ने स्नेक्स आधारित प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के स्नैक्स जैसे समोसा, पकोड़े, स्प्रिंग रोल तथा विभिन्न प्रकार की चटनियां आदि का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने कहा कि इस तरह का रोजगार परक प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजकीय फल एवं खाद्य संरक्षण केंद्र से आए संजय कुमार ने बताया कि छात्राएं इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर अपने भविष्य में रोजगार की दिशा में कार्य कर पायेंगी।
![]()
