जेवर- (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स)। लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के आवास पर कस्बा जेवर में  51 फुट ऊंचा भारतीय तिरंगा लगवाने की मांग का पत्र सर्व समाज क्षेत्रवासियों, की तरफ से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंपा। यह पत्र जेवर निवासी क्षेत्रीय कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता विनय आमेरिया ने सौंपा। केशव प्रसाद मौर्य ने जेवर में सर्व समाज जेवर क्षेत्रवासियों की मांग की सराहना की ।  बताया गया कि जेवर में किसी भी मुख्य चौराहे पर 51 फुट ऊंचा भारतीय तिरंगा लगवाना जेवर वासियों को गौरवान्वित महसूस करवायेगा व भारतीय तिरंगे के प्रति लोग जागरूक देशभक्ति भावना जागृत होगी । इस मौके पर त्रिलोक शर्मा डुढेरा, ब्रजेश यादव, रोहित यादव मौजूद रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *