अनूपशहर। ।भारत पुष्प। नगर के डीपीबीएस महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ तरुण श्री वास्तव को वरथी वैलनेस फाउंडेशन द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। पुरस्कार डॉ श्रीवास्तव को शिक्षा के प्रति समर्पण और अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए दिया गया है। इससे पूर्व में डॉ श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा शिक्षक श्री अवार्ड, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ०प्र० द्वारा नवाचारी शिक्षक पुरस्कार, गूंज संस्था बरेली द्वारा प्रतिभाशाली शिक्षक अवार्ड और अन्य कई अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ तरुण श्रीवास्तव फोरम ऑफ कॉमर्स एंड मैनजमेंट स्टडीज, भारत के संस्थापक है जिसके माध्यम से 26 अंतराष्ट्रीय वेबिनारो का आयोजन किया जा चुका है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *