* जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने खोला जाम

* एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई दो टीमें

जेवर- (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) जेवर कोतवाली के गांव बंकापुर में 16 नवम्बर 2026 को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग प्रकरण ने आज नया मोड़ ले लिया। ग्रामवासियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए खुर्जा जेवर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस तुरंत जाम स्थल पर पहुँची। और गुस्साए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन गांव वाले एक तरफा कार्यवाही बताते हुए जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। मामले को ज्यादा बढ़ता देख पीएससी बल को भी मौके पर बुलाना पड़ा। मौके पर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह की ग्रामीणों से कई बार झड़प भी हुई। ग्रामीणों ने जेवर पुलिस पर आरोप लगाया की  जयंत शर्मा को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। मौके पर थाना प्रभारी जेवर अजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच की जा रही हैं किसी को गलत नहीं फसाया जाएगा, आप सभी मुख्य मार्ग को जाम मुक्त कीजिए जिससे आम जनता को परेशानी ना हो ओर आप लिखित में पत्र दीजिए। थाना प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने सहमति बनाई और लगभग 4 घंटे से जाम किया हुआ खुर्जा जेवर मुख्य मार्ग को जाम मुक्त कर दिया। जेवर पुलिस के अनुसार दोनों तरफ से दिये गये प्रार्थना पत्रों के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था। जिसमें से तीन व्यक्ति सौरभ, चिन्टू, विशाल छौकर का पुलिस निगरानी में अस्पताल में इलाज चल रहा है और दो व्यक्ति आकाश और जयंत को 17 नवम्बर 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया था। एक व्यक्ति हरीश 17 नवम्बर 2026 को न्यायालय में स्वयं हाजिर हो गया जिसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। एक व्यक्ति अरविन्द फौजी फरार है जिसको पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की जा चुकी है, पुलिस तलाश कर रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *