-‘दादा-दादी व नाना-नानी सम्मान’ और ‘बाल मेले’ का हुआ भव्य आयोजन

जहांगीरपुर : ।भारत पुष्प। आरपीएस पब्लिक स्कूल में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 137वीं जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य शीर्षक “दादा-दादी व नाना-नानी को सम्मान” रखा गया था, जो नई पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच आत्मीय रिश्तों को मजबूत करने का एक अनूठा प्रयास रहा। ​कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विशेष रूप से विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी को आमंत्रित किया गया था। विद्यालय परिसर में पहुंचते ही बुजुर्गों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। बच्चों ने अपने बुजुर्गों का सादर सत्कार कर उनका आशीर्वाद लिया। ​छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि परिवार के बुजुर्ग हमारी अमूल्य थाती हैं और उनका सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है। बच्चों की कलाकारी और आत्मविश्वास को देखकर सभी मेहमानों की आंखें खुशी से चमक उठीं और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ​कार्यक्रम के दूसरे आकर्षण के रूप में विद्यालय में एक भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उद्यमिता व रचनात्मकता का परिचय दिया। ​बच्चों द्वारा लगाई गई इन स्टॉल्स ने न केवल सभी का स्वाद बढ़ाया, बल्कि उनके व्यावसायिक कौशल और टीम वर्क को भी दर्शाया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ विनोद तेवतिया,प्रधानाचाया पुष्पलता तेवतिया एवं शिक्षकों ने इस सफल आयोजन के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और पंडित नेहरू जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *