–पुलिस ने 5 महिलाओं को हिरासत में लेकर की पूछता

मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सर्कुलर रोड स्थित रेशु प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में 3 महिलाओं की सोने की चैन व डायमंड पेडेंल गायब होने का मामला सामने आया है। महिलाओं के बताये अनुसार गाजियाबाद की राजबाला गोयल की 1 तोले की सोने की चैन व डायमंड पेडेंल गायब हो गया और अलीगढ़ निवासी मीरा अग्रवाल ने बताया की उनकी लगभग डेढ़ तोले की सोने की चैन व डायमंड पेडेंल चोरी हो गये और मुजफ्फरनगर की रीना ने बताया की मेररी ढाई तोला की सोने की चैन व लोकेट चोरी हो गये है। इन तीनों महिलाओं की के आभूषण चोरी होने से श्रीमद्भागवत में हड़कंप मच गया और श्रीमद्भागवत कथा के आयोजकों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और आयोजकों ने खुद जांच पड़ताल कर शक के आधार पर 5 महिलाओ को पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस उन पांचों महिलाओं को पुलिस स्टेशन ले गयी और उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है इस मौके पर सी0ओ मुजफ्फरनगर सिद्धार्थ कुमार भी मौके पर पहुंच गए और उनका कहना है की इनके चोरी किये गये आभूषणों को जल्द ही बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर मौजूदा श्रद्धालुओं ने कथा के आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की इतने बड़े कार्यक्रम में सीसीटीवी कैमरे नहीं होना बहुत बड़ी बात है और सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं रही जिस कारण चोरों ने इन तीनों महिलाओं के आभूषणों को चोरी कर लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *