मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला मुजफ्फरनगर पुलिस क्रिकेट अकादमी की सीनियर खिलाड़ी प्रशस्ति शर्मा का पंजाब की अंडर -23 महिला क्रिकेट टीम ने चयन होने पर पुलिस क्रिकेट अकादमी के सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। पुलिस क्रिकेट अकादमी के कोच गौरव सिद्धार्थ ने बताया की पिछले वर्ष भी प्रशस्ति शर्मा का चयन पंजाब की रणजी ट्रॉफी टीम में हो गया था और इस साल भी उनकी कड़ी मेहनत और उम्दा प्रदर्शन के बल पर पंजाब की अंडर -23 टीम में पुनः चयन हो गया है। इस मौके पर एसपी सिटी अमृत जैन, प्रतिसार निरीक्षण उदल सिंह, सब इंस्पेक्टर दैवैद्र नागर, सीनियर खिलाड़ी हिमेश कृष्णा, विवेक कुमार, अर्जुन सिंह आशुतोष, विशाल चौधरी, के अलावा सभी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर करते हुए शर्मा का मनोबल बढ़ाया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *