सिकंदराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र के राशन डीलरों ने बड़े उत्साह से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राशन विक्रेता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र बोस सिंह रावत ने की।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सभी राशन विक्रेताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने राशन विक्रेताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की है और साथ ही सरकार की मंशा के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक गरीब एवं पात्र परिवार तक राशन पहुँचाने में राशन विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
![]()
