बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला वर्ष 2026 को सकुशल, सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने के लिए कराई जाने वाली व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ अनूपशहर में गंगा पुल रेती में लगने वाले मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मेला क्षेत्र में कराई जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए बनाए गए ले आउट का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया गया कि स्नान के लिए चिन्हित स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत मजबूत बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करें। गहरे जल में किसी भी श्रद्धालु को नहीं जाने दे। कटान वाले स्थलों पर कटान रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। पर्याप्त संख्या में गोताखोर, नाव की उपलब्धता कराए। कैंप लगाने के लिए चिन्हित किए गए स्थल पर ब्लॉक वार कैंप व्यवस्थित रूप से लगवाए जाए। स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने जाने के मार्ग पृथक रखे। मेले को सकुशल, दुर्घटनारहित संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल की तैनाती करें। मेले में साफ सफाई, लाइटिंग, पेयजल, मोबाइल शौचालय एवं महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में कवर्ड चेंजिंग रूम बनाए जाने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिये गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अनूपशहर मनीष कुमार, सीओ सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
