अनूपशहर। ।भारत पुष्प। शनिवार को बाल दिवस पर परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान के मुख्य आतिथ्य में छात्राओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बबिता सिंह चौहान सहित सभी अतिथियों का संस्था की सीईओ सपना वर्मा ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, अनूपशहर, रुचिका (केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, महिला कल्याण विभाग), चिंतन चौधरी (सहायक अध्यापक, बेसिक शिक्षा विभाग), राजकुमार चौधरी (NAPP, नरौरा), भूपेंद्र (पूर्व सदस्य, बाल कल्याण समिति एवं वर्तमान में मनोविज्ञान के प्रोफेसर, एनआरसी खुर्जा), मुनेश शर्मा मंडल अध्यक्ष, अभय गर्ग वरिष्ठ भाजपा नेता, हर्षित गर्ग, मनोज कुमार गोल्डी पत्रकार, सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
![]()
