मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बुद्धवार को भारत देश में बड़े हर्षोल्लास से भाई दूज का त्योहार मनाया गया इस त्योहार पर बहनें अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक कर रक्षा करने की कामना करती है। उसी क्रम में जिला मुजफ्फरनगर की जिला कारागार में 476 बहनों ने अपने भाईयों के मस्तक पर तिलक कर रक्षा करने की कामना की इस पल दो पल की समय में बहन व भाई भावुक हो उठे। भाई दूज के इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में जेल प्रशासन ने बैठने के लिए टेंट, कुर्सी, शीतल जल, बच्चों के लिए टोफी, बिस्किट आदि खाद्य सामग्री की व्यवस्था की और नियमानुसार सभी बंदी व कैदीयों को उनकी बहनों से मुलाकात कर भाई दूज का त्योहार मनवाया। इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी अपने भाईयों के माथे पर तिलक कर इस परंपरा को बखुबी निभाया और इसके अलावा 6 भाई भी अपनी बहनों से तिलक कराने जेल पहुंचे और तिलक कराया।
![]()
