मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल के अधिकतर वाहन चालक अपने वाहनों को इतनी तेज रफ्तार से दौड़ाते भगाते हैं की उनको अपना वाहन सी कंट्रोल करना उनको बारी पड़ जाता है और कहीं भी जोरदार टक्कर मारकर पटल जाते हैं और कभी कभी ऐसे सड़क हादसों में जान भी चली जाती है और बाद में पुलिस उनकी पहचान कर कार्यवाही करती रहती है और परिजन हाथ मलते रह जाते हैं। उसी प्रकार थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे जागाहेडी़ टोल से आगे फ्लाई ओवर तेज रफ्तार से आ रही हुंडई ओरा कार डिवाइडर से टकराकर बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गयी जिसे देखकर आसपास के ईलाके में अफरातफरी मच गयी और जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरु कर बाहर निकाला तब तक उन 6 जिंदा लोगों की जलकर मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया की 9 नवम्बर 26 की सुबह  तितावी थाना पर सूचना मिली थी की पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर एक कार में आग लग गयी हैं। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसपी  देहात अक्षय संजय महाडीक, फायर ब्रिगेड सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाकर सभी कार सवारों को बाहर निकाल कर सीएचसी भेज दिया गया जहां पर डाक्टरों ने उन सभी 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उन सभी के पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और बताया की प्रारंभिक जांच में पता चला है की यह हुंडई ओरा कार तेज रफ्तार से पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर फ्लाई ओवर के उपर से आ रही थी जो डिवाइडर से टकराकर बेकाबू होकर बिजली के खंभे से भी टकराकर पलट गयी और आग लग गयी जिसमें 6 लोग आग की आगोश में समा गये यह सभी लोग जनपद हिसार के बताये गये है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *