मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। छपार पुलिस व थार कार पर फायरिंग करने वाले 25 हजार रूपए के ईनामी बदमाश हर्षित संग हुई मुठभेड़ में आरोपी हर्षित लंगड़ा हो गया जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर ईलाज हेतु सीएचसी भेज दिया गया और उसके एक अन्य आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान उज्जवल के रुप में हुई है। छपार क्षेत्र के सीओ ने बताया की आज 2-3 नवम्बर 26 को सुबह जब छपार पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रही कार को रुकने का ईशारा किया तो वो कार सवार बदमाश भागने लगे पुलिस को पीछा करते हुए देख उन कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में फायरिंग की तो एक बदमाश की टांग में पुलिस की गोली लगने से लंगड़ा  हो गया और उसके एक अन्य साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया और बताया की इनसे पूछताछ की गयी तो इन बदमाशों ने बताया की इनके द्वारा पानीपत खटीमा हाई वे पर 10 दिन पूर्व यानी 25 अक्टूबर 26 को सहारनपुर देवबंद के तिगरी निवासी सद्दाम पुत्र मोहत्सिम की थार कार पर फायरिंग की थी। इनमें से एक 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश हर्षित त्यागी पुत्र दीपक त्यागी सिविल लाईन थाना क्षेत्र मुहल्ला साकेत कोलोनी निवासी बताया गया है और दुसरा बदमाश उज्जवल शर्मा पुत्र विशाल शर्मा शहर के इंद्रा कोलोनी निवासी बताया गया है और बताया की हर्षित पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय 2 जिंदा व 01खोका कारतूस 32 बोर, 01 अवैध तमंचा 315 बोर जिंदा व 01खोका कारतूस और एक बिना न0 की स्कार्पियो कार बरामद की गयी हैं और हर्षित को ईलाज के लिए सीएचसी भेज दिया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *