–शस्त्रों की भी की पूजा

मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दें की आज मशीनरी व औजारों के निर्माता विश्वकर्मा जी महाराज का जन्मोत्सव है इस अवसर पर सभी फैक्ट्रीयों व संस्थाओं एवं सरकारी कार्यालयों में विश्वकर्मा जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण कर मनाया गया। उसी क्रम में पुलिस लाईन में विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव पूजा-अर्चना कर मनाया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने विश्वकर्मा जी महाराज की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर विधीविधान से पूजा-अर्चना विश्वकर्मा जी को याद किया और प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक क्राईम इंदू सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, सी0ओ नयी मंडी राजू कुमार साव के अलावा समस्त अधिनस्थ मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *