–उम्र पर भारी पड़ी सियासत
–आकाश आनंद के चरणों में नतमस्तक हुए बसपा प्रत्याशी मनोज प्रधान
बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। राजनीति में टिकट की चाहत नेताओं से क्या-क्या नहीं कराती, इसका एक दिलचस्प नजारा इन दिनों बुलंदशहर की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अनूपशहर विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान खालौर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वह बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सियासी चुटकियों के बीच लोग कह रहे हैं कि टिकट हासिल करना और उसे बरकरार रखना राजनीति में किसी चुनौती से कम नहीं है। तस्वीरों में अपने से कम उम्र के युवा नेता के सामने मनोएज प्रधान का झुकना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम को लेकर लोग व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं। कोई इसे राजनीतिक शिष्टाचार बता रहा है तो कोई टिकट की राजनीति से जोड़कर चुटकी ले रहा है। फिलहाल, इन तस्वीरों ने बुलंदशहर की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।
![]()
