–पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र की नयी मंडी क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास सूक्ष्म तरंग केंद्र पर लगे विशाल टावर पर एक युवक चढ़ कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा जिसे देखकर आसपास की भीड़ जमा होने लगी और पास में ही रेलवे स्टेशन होने से रेल के यात्री भी उस युवक के हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए इकठ्ठे हो गये और मूवी बनाने लगे। इस मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी और उस युवक को पुलिस ने जैसे-तैसे समझा बुझाकर कर निचे उतरवा लिया और उसके बाद उसको हिरासत में लेकर थाने चले गए तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *