मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। शामली के वीवी पीजी कॉलेज में निशानेबाजी प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुजफ्फरनगर के श्री राम महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं ने निशानेबाजी की अलग-अलग इंवेट स्पर्धा पुरुष वर्ग 10 मीटर एअर पिस्टल में रजत पदक, महिला वर्ग 10 मीटर एअर पिस्टल में कांस्य पदक तथा टीम स्पर्धा 25 मीटर महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक वही 50 मीटर राईफल 3पी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किये। विजेयता छात्र-छात्राओं के आगमन पर श्री राम कोलिज प्रबंधन समिति ग्रुप ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इसके अलावा कोलिज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं ने निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर श्री राम महाविद्यालय कोलिज का नाम रोशन किया है।
![]()
