मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 38 वीं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 8 सितम्बर तक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में संचालित दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भैया आर्यन भाटी व नीरज ने एवं अंडर – 17 वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। इस जीत ने जिला बुलंदशहर के सिकंद्राबाद का नही बल्कि अपने गुरुओं व माता पिता का नाम रोशन कर दिखाया। विद्यालय परिवार ने इस दोनों खिलाड़ीयों के अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर हर्ष व्यक्त किया।  इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने दोनों विजेयताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बताया की स्वर्ण पदक प्राप्त करने के उपरांत दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए वे 1 अक्टूबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, औरैया में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *