शिकारपुर l ।भारत पुष्प। विधानसभा क्षेत्र के गांव हुर्थला में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे 40 सुंदरकांड पाठ एवं भंडारों की श्रृंखला के तहत हुए इस कार्यक्रम में हुर्थला सहित आसपास के छह गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। पाठ के समापन पर महाआरती हुई, जिसके बाद विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता पं. देवेंद्र भारद्वाज ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से मिल रहा प्रेम और आशीर्वाद ही उन्हें धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सोनू भारद्वाज, विशाल पंडित, सत्येंद्र फौजी, नितिन चौधरी, पुसी असावरी, पप्पी चौधरी, संजय खैरपुर, बादल चौधरी सहित क्षेत्र के समाजसेवी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *