–आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

खुर्जा। ।भारत पुष्प। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गोवर्धन महाराज जी की भव्य शोभायात्रा श्री गोवर्धन मंदिर, रानी वाला चौक, खुर्जा से बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने गोला फोड़कर एवं भगवान श्री गोवर्धन महाराज की आरती करके किया। प्रातःकाल राजीव वार्ष्णेय, शेखर वर्मा, कृष्ण गोपाल सर्राफ, मनीष गुप्ता, डीसी गुप्ता कांटे वाले, विकास वर्मा, विकास सोनी, जीतू अग्रवाल आदि ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात भगवान को कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर बाद निकाली गई शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शंकर जी की अघोरी स्वरूप की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। राय की शहनाई और बाबा की पालकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः गोवर्धन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान श्री गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाते रहे। “श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहो” के मधुर जयघोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। पुलिस प्रसाद दिन की व्यवस्था चुस्त रही। जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं ने तोरड़ द्वार, स्टाल लगाकर लगाकर, पुष्प वर्षा की एवं जलपान वितरण किया।  इस भव्य आयोजन में डीसी गुप्ता कांटे वाले, बंटी वर्मा, राकेश वर्मा, दुर्गेश सर्राफ, राजीव बंसल, भगवान दास सिंघल, सत्य प्रकाश दादू, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, विकास सोनी, विकास वर्मा, देवी शर्मा, सोनू पंडित, ओम प्रकाश शास्त्री, विशेष गर्ग, देवेश वर्मा, चेतन शर्मा, बासु वर्मा, मनीष गुप्ता, विशाल पोद्दार, यश गुप्ता, शेखर वर्मा, राजीव, किशन गोपाल सर्राफ, पीयूष खेमका, सोनू वर्मा, कुलदीप शर्मा, दीपक वर्मा, आशीष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश वर्मा, प्रमोद वर्मा, राहुल राठी एवं रविंद्र गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *