–FSSAI ने लोगो का डिजाइन और साइज किया तय
खुर्जा l ।भारत पुष्प। दूध खरीदते समय (FSSAI New Rules) अब आपको पैकेट पर एक खास लोगो भी नजर आएगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दूध और डेयरी उत्पादों की पैकेजिंग को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत कंपनियों को अपने उत्पादों के पैकेट पर तय डिजाइन वाला लोगो लगाना अनिवार्य होगा। यह नियम (Milk Packaging Guidelines) 1 जुलाई 2028 से लागू होगा। खास बात यह है कि पैकेट के आकार के हिसाब से लोगो का साइज भी अलग-अलग रखना होगा। FSSAI के नए नियमों (FSSAI New Rules) का दायरा केवल दूध तक सीमित नहीं है। दूध से बने दूसरे उत्पादों और कंपोजिट मिल्क प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग पर भी यह लोगो लगाना जरूरी होगा। यानी जिन खाद्य उत्पादों में दूध एक अहम हिस्सा है, उनकी पैकेजिंग पर भी नया निशान दिखाई देगा। प्राधिकरण ने लोगो का डिजाइन (FSSAI New Rules) भी तय कर दिया है। इसमें नीले रंग का चौकोर बॉक्स होगा, जिसके बीच में सफेद रंग की दूध की बूंद बनी होगी। कंपनियों को इसी निर्धारित डिजाइन का इस्तेमाल करना होगा। अपनी मर्जी से लोगो के डिजाइन में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। FSSAI ने पैकेट (FSSAI New Rules) के मुख्य डिस्प्ले पैनल (जहां उत्पाद की प्रमुख जानकारी छापी जाती है) के क्षेत्रफल के आधार पर लोगो का न्यूनतम आकार निर्धारित किया है। इसके मुताबिक छोटे और बड़े पैकेट पर लोगो का साइज अलग-अलग होगा। कंपनियां चाहें तो निर्धारित न्यूनतम आकार से बड़ा लोगो लगा सकती हैं, लेकिन इससे छोटा लोगो लगाने की अनुमति नहीं होगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पैकेट पर लोगो आसानी से दिखाई दे। FSSAI (FSSAI New Rules) ने इस संबंध में 6 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की थी, जिसे 9 नवंबर 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया। नए नियम 1 जुलाई 2028 से प्रभावी होंगे। यानी कंपनियों को इस तारीख तक अपनी पैकेजिंग नए मानकों के अनुरूप तैयार करनी होगी। बता दें कि इस नियम का मसौदा फरवरी 2025 में ही जारी कर दिया गया था। उस समय आम लोगों और संबंधित पक्षों से 60 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी सुझावों पर विचार करने के बाद FSSAI ने अब नियमों में अंतिम संशोधन जारी कर दिया है।
![]()
