बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन ने जनपद के समस्त गन्ना किसानों से गन्ने की कटाई के बाद खेतों में बची सूखी पत्तियों और फसल अवशेषों को नहीं जलाने की अपील की है l उन्होंने कहा कि गन्ने की सूखी पत्तियां खेतों के लिए उपयोगी जैविक संसाधन है l इन्हें जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ वायु की गुणवत्ता प्रभावित होती है l साथ ही मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव और मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं l जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है l जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ने की सूखी पत्तियों को खेत में फैला कर रखने अथवा उचित विधि से मिट्टी में मिलने से जैविक पदार्थ की मात्रा बढ़ती है l इससे मिट्टी में नमी संरक्षित रहती है तथा भूमि की संरचना और उर्वरा शक्ति में सुधार होता है l फसल अवशेषों का उचित प्रबंध करने से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता भी कम की जा सकती है l उन्होंने किसानों को सलाह दी की गन्ने की सूखी पत्तियों का उपयोग मालचंद और जैविक खाद तैयार करने में करें तथा फसल अवशेष प्रबंधन की वैज्ञानिक विधियों को अपनाये l उन्होंने कहा कि परली और सूखी पत्तियां जलाने के बजाय उनका उचित उपयोग करना प्रत्येक किसान की जिम्मेदारी है l जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से अपील की की गन्ने की पत्तियां न जलाएं धरती की उर्वरा शक्ति बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें l
![]()
