जहांगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स)। थाना जेवर क्षेत्र के गांव नगला जफरगढ़ में एक महिला संदिग्ध अवस्था मे मिली मृतक महिला शिखा 21 वर्षीय के रूप में हुई। जिसकी शादी 21 फरवरी 2026 को पंकज पुत्र सतीश के साथ हुई थी जिसमें मंगलवार को महिला के आलावा घर पर कोई नहीं था अंदर से लग रही कुंडी का दरबाजा तोड़ा तो संदिग्ध अवस्था मे बेड पर पड़ी महिला के गले मे फंदा लगा मिला जब इस बात की सूचना जहांगीरपुर पुलिस को मिली तो चौकी प्रभारी शिव प्रताप सिंह मय टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पति पंकज कासना के निकट प्राइवेट कंपनी मे नौकरी करता है मायके पक्ष से भी लोग मौके पर पहुंच गए पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
![]()
