जहांगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) जेवर यमुना एक्सप्रेसवे स्थित जेवर टोल प्लाजा इंचार्ज के बिगड़े बोलों से नाराज किसान संगठनों में भारी रोष पनपता दिखाई दे रहा है आक्रोशित किसानों ने उपजिलाधिकारी समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर किसानों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले जेवर टोल प्लाजा इंचार्ज के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही किए जाने की मांग की है। समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव एवं किसान नेता जयपाल सिंह व प्रदीप कुमार ने टोल इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए कहा कि टोल इंचार्ज द्वारा अराजनैतिक किसान संगठनों के पंजीकरण को ही अनैतिक बता दिया है और उनके कार्यकर्ताओं को असमाजिक तत्व बोलकर किसानों की भावनाओं को भारी ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। उनके द्वारा किसानों को पूरी तरह से अपमानित करने का प्रयास किया गया है जिसको किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शाहिद प्रधान ने कहा कि टोल इंचार्ज ने सोशल मीडिया पर किसान मजदूरों की छवि को बिगाड़ने की कोसिश न करें भारत देश एक कृषि प्रधान देश है भारत का किसान मजदूर सामाजिक प्राणी है समाज की परिभाषा जितना किसान मजदूर जानता है उससे ज्यादा कोई और नहीं जानता जन्म लेने से लेकर अंतिम सांस तक किसान मजदूर ही है जो हर वक्त समाज से जुड़ा रहता है देश भर में जब राजनैतिक पार्टियों के नेता टोल फ्री चलते तो अन्नदाता किसान मजदूर के साथ दोगला व्यवहार क्यौ किया जा रहा है छोटी सी किसी भी गलती पर किसान मजदूर को जेल की हवा खिलाई जाती है तो किसान मजदूर को अपमानित करने वाले टोल इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही क्यौं नहीं की जा रही उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उक्त मामले में टोल इंचार्ज के खिलाफ जल्दी ही उचित कार्यवाही नहीं की गई तो विभिन्न किसान संगठन एकजुट होकर रणनीति के तहत आन्दोलन करने को विवश होंगे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *