जहांगीरपुर:-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) खुर्जा-जेवर रोड पर एसएल फार्म हाउस के निकट गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग को घायल कर दिया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है और बुजुर्ग के दांत टूटने पर मोटरसाइकिल सवार को चौकी पुलिस को सपुर्द कर दिया है।घायल व्यक्ति जहांगीरपुर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी अमीरों मजदूरी करने के लिए महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा में बैंड के लिए आया था। जिसको जेवर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
![]()
