जहांगीरपुर:-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) कस्बे के रामलीला मैदान में श्री रामायण मेला समिति द्वारा रामलीला मंचन में कलाकारों ने कुंभकरण वध, मेघनाथ वध और सुलोचना सती आदि प्रसंगों का मंचन किया। रामलीला देखने के आए नगर और क्षेत्र के दर्शकों ने कलाकारों का मंचन के दौरान तालिया बजाकर मनोबल बढ़ाया और कलाकारों ने भी अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। कुंभकरण वध और मेघनाथ वध के दृश्यों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं सुलोचना सती के प्रसंग ने लोगों को भावुक हो गए। इस अवसर पर श्री रामायण मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सरल, मूलचंद शर्मा, सोनू चौधरी, चंद्रमणि भारद्वाज, नीरज जादौन, खूबचंद शर्मा, योगेश शर्मा, मयंक शर्मा, लेखराज आदि दर्शक मौजूद रहे।
![]()
