जहांगीरपुर- (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) पब्लिक इंटर कॉलेज में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने जानकारी दी कि जेवर क्षेत्र के विख्यात योगगुरु बाबा बिजेन्द्रजी ने संस्था के स्टाफ, छात्र /छात्राओं व अभिभावकों को योग, ध्यान, आसान एवं प्राणायाम के साथ योग साधना एवं योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। “योग संगम के इस कार्यक्रम में योग सत्र के उपरांत विद्यालय के छात्र /छात्राओं ने योगासन, पोस्टर चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। जहां एक ओर छात्रों ने योगासन एवं प्राणायाम के साथ मलखंब का शानदार प्रदर्शन किया तो वहीँ दूसरी ओर विद्यालय की छात्राओं ने भी पोस्टर चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ राजकुमार आर्य, संजय कुमार, सीमा अत्री, सीमा चौधरी, दीपा, पूजा शर्मा, वंदना मित्तल एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।
![]()
