बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। मंगलवार को भारी वर्षा के चलते 11 वर्षीय छात्रा स्कूल से लौटते समय एक नाले के निकट रूक गयी। तभी वर्षा के भारी पानी के दवाब के चलते पटिया टूट गई और छात्रा नाले में बह गई। छात्रा के नाले में बहते ही लोगों में हडकंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। परंतु प्रशासन की तरफ से डीएम एवं एसएसपी काफी देर से मौके पर पहुंचे तथा मौके पर मौजूद बचाव दल की टीम से बातचीत कर उन्हें जल्द ही छात्रा को ढूंढने के लिए निर्देशित किया गया। परंतु लगभग 32 घंटे का समय बीत जाने के बावजूद छात्रा कुमारी चारू कश्यप का कोई पता नहीं चला है। वहीं चारू के पिता की तहरीर पर पुलिस द्वारा विधालय प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा छात्रा कुमारी चारु कश्यप के नाले में डूबने/बह जाने पर शासन द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। जिसके चलते अमित कुमार, अवर अभियंता सिविल, नगर पालिका परिषद बुलंदशहर, कपिल मोहन, अवर अभियंता सिविल,  नगर पालिका परिषद बुलंदशहर, वर्षा रानी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक,  नगर पालिका परिषद बुलंदशहर, राजेंद्र सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक,  नगर पालिका परिषद बुलंदशहर को निलम्बित कर निदेशालय में सम्बद्ध किया गया है। चारू कश्यप के घर लोगों का तांता लगा हुआ है वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लेकिन सवाल यह है कि आखिरकार इस सबके लिए जिम्मेदार किसको कहा जाए विधालय प्रबंधन या फिर नगर पालिका।  

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *