–भोली बोली शिव देते है शक्ति
मुजफ्फरनगर । ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जब उपर वाले की कृपा होती है तो सबकुछ आसान हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार में देखने को मिला। हरिद्वार से एक 7 साल की मासूम ने कांवड़ उठाकर दिल्ली को रवाना हो गयी और जब मुजफ्फरनगर पहुंची तो सभी ने उसका मनोबल बढ़ाते हुए कहा की अगर भोलेनाथ की कृपा होती है तो सबकुछ आसान हो जाता है इसलिए इस मासूम ने भोलेनाथ की कृपा से कांवड़ उठाने की ठान ली और कांवड़ लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो गई। बताया गया कि मासूम दिल्ली निवासी हैं।
![]()
