जहांगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) सनातन धर्म इंटर कालिज गाजियाबाद में आयोजित हुयी मंडलीय योगासन प्रतियोगिता मे विद्यालय के खेल कोच राजकुमार आर्य के नेतृत्व मे जेवर क्षेत्र के 08 छात्रों ने सहभागिता की जिसमें पब्लिक इंटर कालिज के 06 व जैन इंटर कालिज के 02 छात्र शामिल हुये। मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कालेज के 02 छात्रों लविश कक्षा 10 व विवेक कक्षा 09 का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिये किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने आशा व्यक्त की कि आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी छात्र विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाते हुये विजेता बनेंगे।
![]()
