–झाझर रोड पर स्थित कब्रिस्तान में पशुओं से कब्रगाहों की हो रही दुर्गति
जहांगीरपुर- (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) कस्बे में गौशाला होने के बावजूद आवारा पशुओं की इतनी संख्या और यह निजी जगह है यह सब देखकर सरकार द्वारा सख्त निर्देश है कि कोई भी आवारा पशु इधर-उधर न घूमे सरकार के दिशानिर्देशों दरकिनार करते हुए अधिकारी कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं जनता काफी दुखी है निवास कस्बा जहांगीरपुर फजले आलम ने बताया कि मेरे पुत्र अरबाज का इंतकाल पिछले माह 19.08.2026 तारीख को हुआ था जिसकी कब्र झाझर रोड स्थित कब्रिस्तान में है आवारा पशुओं ने कब्र को खोदकर मिट्टी हटा दी जो कि मैंने कई बार सही कराया है इन पशुओं की वजह से कब्रगाहों की दुर्गति हो रही है व मुसलमानों की धार्मिक भावना को चोट लग रही है शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा कोई भी समाधान नहीं ग्रामीणों ने भी बताया अभी तक तो हम घर छोड़कर फसल बचाते हैं लेकिन अब इन आवारा पशुओं गोवंश से बच्चों को भी बचाना पड़ रहा है अगर बाजारों में सामान लेने जाते हैं तो यह दो तीन पशु ऐसे भी हैं जो किसी पर भी हमला कर देते हैं पूर्व में कस्बा जहांगीरपुर में इनकी वजह से कई बड़े हादसे भी हो चुके हैं मगर आज तक इन पशुओं को पकड़ने के लिए न तो कोई आया और ना ही इस समस्या का समाधान कोई अधिकारी व कर्मचारी करना चाहता है पता नहीं प्रशासन किस हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है।
![]()
