जहांगीरपुर-:(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) क्षेत्र के शिक्षण संस्थान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौंकर और प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर डायरेक्टर पवन छौंकर ने कहा कि बापू के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्रएं उपस्थित रहे।
![]()
