खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रही भागवत कथा के छठे दिन की कथा में, कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की अनेक बाल लीलाओं, चीर हरण कथा, कालिया नाग नाथन और श्री गोवर्धन महाराज की कथा श्रवण कराते हुए , महाराज जी ने कहा – गोवर्धन महाराज भगवान श्री कृष्ण का ही रूप है, जो भक्त गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करता है, उसके सब संकट प्रभु दूर करते हैं। कथा में पधारे हजारों स्त्री पुरुष भक्त कथा सुन कर भगवान की भक्ति में झूम उठे। कथा के मुख्य यजमान इंजीनियर गिरीश चंद्र गुप्ता ने सपत्नी दीप प्रज्वलन कर, श्री भागवत जी का पूजन किया और महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंडल के सचिव पूरन चंद शर्मा ने कथा में सहयोग करने वाले दानी-दाता भक्तों का आभार प्रकट किया। सोमवार की कथा में महिला भक्तों को इनामी टोकन निकालकर, 05 वाशिंग मशीन, 05 मिक्सर जूसर, 02 बिजली के बड़े पंखे दिए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद खुराना, गणेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, विनोद खुराना,योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार लाला जी ,नीलू जी, चारु गुलाठी , संजीव कुमार, राजकुमार गुप्ता, गगन अरोड़ा , आचार्य जय भगवान शर्मा , मुख्य यजमान गिरीश चंद्र गुप्ता ,रमा गुप्ता आदि समर्पित कार्यकर्ताओं ने भागवत कथा में सेवा – सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।
![]()
