खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई दोनों के संयुक्त तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय विकसित भारत 2047 है। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रेखा चौधरी ने बताया कि भारत सरकार का भारत को विश्व गुरु व विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने का महनीय संकल्प है। जिसको लक्ष्य में रखकर आज की युवा पीढ़ी विशेष कर हमारे युवाओं का विकसित भारत बनाने में क्या दृष्टिकोण है।

इस विषय को ध्यान में रख करके यह भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने प्रतिभागी छात्राओं के विचारों को सुना तथा उनके विचारों की समीक्षा करते हुए समाज में नैतिक मूल्यों की वृद्धि , कर्तव्यनिष्ठ नागरिक, प्राकृतिक संपदाओं का समुचित यथा योग्य विनियोग करने से समाज का सामाजिक, सांस्कृतिक उत्थान सम्भव है। इस इस प्रतियोगिता में 21 छात्रों ने प्रतिभागिता की।। जिन्होंने अपने भाषणों में विकसित भारत, शिक्षा, रोजगार, तकनीक, आत्मनिर्भरता और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर बात की। प्रतियोगिता में निर्णायक की गुरुतर भूमिका का निर्वहन प्रो बीना माथुर तथा शर्मिष्ठा भढाना ने किया।
![]()
