बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। मलका पार्क के पास संचालित राजकीय जिला पुस्तकालय का जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने औचक करते हुए पुस्तकालय में प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे बच्चों एवं आमजन के पढ़ने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुस्तकालय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि पुस्तकालय में प्रतिदिन लगभग 100 बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए पुस्तकें उपलब्ध है। बालक एवं बालिकाओं के अलग-अलग बैठकर पढ़ने की सुविधा है। साथ ही बच्चों को निःशुल्क इंटरनेट, कम्प्यूटर इत्यादि की सुविधा पुस्तकालय की ओर से उपलब्ध करायी जाती है। पुस्तकालय में प्रतिदिन न्यूज पेपर भी आते हैं जिन्हें बैठकर पढ़ने के लिए भी अन्यत्र कक्ष है। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के कक्षों का निरीक्षण करते हुए अलमीरा में रखी हुई पुस्तकों के संबंध में जानकारी हासिल की। निर्देशित किया गया कि पुस्तकालय में क्षतिग्रस्त अलमारियो एवं फर्नीचर की नीलामी कराकर नयी अलमारी एवं फर्नीचर की व्यवस्था की जाये। बच्चों के बैठकर पढ़ने वाले हॉल का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पुस्तकालय में बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हॉल में फॉल्स सीलिंग का कार्य कराते हुए बच्चों के बैठने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चें लैपटॉप/मोबाइल सें ऑनलाइन भी तैयारी करते हैं इसलिए प्रत्येक टेबल पर चार्जिग बोर्ड लगवाया जायें। पुस्तकालय में छात्रों के लिए अतिरिक्त कम्प्यूटर कक्ष बनवाये जाने के लिए भी प्रस्ताव प्रेषित किया जाये। पुस्तकालय में आवश्यकतानुसार ए0सी0 लगवाये जाये। निरीक्षण के समय पुस्तकालय में 65 छात्र/छात्रायें अध्ययनरत मिले। जिलाधिकारी ने छात्रों की उपस्थिति बढाने के निर्देश दिये। छात्रों से भी पुस्तकालय की ओर से उपलब्ध कराये जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। छात्र/छात्राओं द्वारा पुस्तकालय के प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक खुलने के समय परिवर्तन एवं इंटरनेट की स्पीड बढाने का अनुरोध करने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये पुस्तकालय को प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक किया जाये। इंटरनेटर की स्पीड के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जाये। पुस्तकालय में अतिरिक्त सामान को व्यवस्थित करने के लिये एक स्टोररुम बनवाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय शौचालय टीनशैड में क्रियाशील पाया जाने पर पुनः बनवाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये। पुस्तकालय अध्यक्ष द्वारा पुस्तकालय के मुख्य गेट पर ही पब्लिक शौचालय होने से हो रही परेशानी के संबंध में अवगत कराने पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को तत्काल शौचालय में साफ-सफाई कराने एवं शौचालय का गेट दूसरी ओर करने के निर्देश दिये। पुस्तकालय के प्रथम तल पर जाने हेतु सीढी को ठीक कराने एवं लाईट की पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। प्रथम तल पर अतिरिक्त कक्षों को बनवाये जाने के लिए भवन की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिये गये। पुस्तकालय में स्थित साईकिल स्टेड को अन्यत्र स्थापित कराया जाये। पुस्तकालय के मैनगेट पर स्थित छज्जे के दोनो ओर दो पीलर लगवाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय संज्ञान में आयी कमियों को शीघ्रता से दूर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से बच्चें विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए पुस्तकालय आते हैं इसलिए उन्हें पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण मिल सके इस हेतु समुचित व्यवस्था की जायें। सरकार द्वारा बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए ग्रामीण अंचल पर भी पुस्तकालय बनवाये जा रहे हैं इसलिए जो भी व्यवस्थायें पुस्तकालय में होनी चाहिए उन्हें सुनिश्चित कराया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार, ईओ नगर पालिका डॉ० अश्विनी कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष शिखा आनन्द एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *