–पुलिस के आगे विरोधीयों के मंसूबे हुए नाकाम
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र में लगभग सभी गली मुहल्लों व बाजारों की सड़कों का निर्माण कराया गया है और आगे भी कार्य प्रगती पर है और उसके बाद सड़कों पर डिवाइडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है जिससे की रोड़ पर जाम ना लगे और आजकल के नवयुवक इधर-उधर पूरी सड़क पर कट मारते हुए ना दौडा़ पाये ओर सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्किंग ना कर सके। उसी को लेकर नगर के पुराने जी0टी रोड़ अंसारीयान मुहल्ला में डिवाइडर लगाने को लेकर जब नगर पालिका की टीम पहुंची और डिवाइडर लगाने का कार्य शुरू किया तभी आसपास के लोगों ने इन डिवाइडर का विरोध करना शुरू कर दिया और हंगामा खड़ा कर दिया मगर पुलिस कर्मियों के चलते उन विरोधीयों की एक ना चली ओर सभी के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया।
नगर पालिका ई0ओ शिवराज सिंह ने बताया की नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित की मंशा है और सड़क सुरक्षा अधिनियम कानून का तकाजा भी है की नगर में जाम ना लगे और सड़क के दोनों साइड में वाहन खड़े ना हो सके ताकी सड़क पर अतिक्रमण ना हो और शहर में आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके और तेज रफ्तार से वाहनों को कट मारते हुए दौडाने वाले वाहन चालकों पर लगाम लग सके और सड़क सुरक्षा अधिनियम कानून का पालन कर सके। इसलिए नगर में डिवाइडर लगाये जा रहे हैं।
![]()
