बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को प्रदेश में बाढ/अतिवृष्टि/चक्रवात के कारण प्रदेश में फसल क्षति से प्रभावित किसानों को कृषि अनुदान सहायता राशि वितरण की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ जनपद गोरखपुर मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। उक्त कृषि अनुदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट प्रदेश के समस्त जनपदों के साथ जनपद बुलन्दशहर में भी किया गया। जनपद बुलन्दशहर में भी दिनांक 25 सितम्बर, 2026 से 27 सितम्बर, 2026 के मध्य चक्रवाती तूफान गहन अवदाब (डीप डिप्रेशन) के कारण उत्पन्न लो प्रेशर साइकलोनिक सिस्टम के प्रभाव से हुई भारी वर्षा/अतिवृष्टि से प्रभावित कृषकों को राहत सहायता/कृषि निवेश अनुदान धनराशि के प्रमाण पत्र राज्य आपदा मोचक निधि से कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में लक्ष्मीराज सिंह विधायक सिकंद्राबाद तथा देविन्द्र सिंह लोधी, विधायक स्याना द्वारा किये गये।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *