जहांगीरपुर- (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) पब्लिक इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय दीपावली के त्यौहार के अवसर पर विद्यालय की विशेष साफ-सफाई कराई गई एवं सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने मिलकर अपनी कक्षाओं को झालर फूल मालाओं से सजाया । सभी कक्षाओं के बाहर सुंदर-सुंदर रंगोलिया बनाई। जिसका विद्यालय की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के अध्यक्ष ऐजवीर सिंह प्रबंधक संजीव कुमार प्रबंध समिति के सभी सदस्य और प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी कक्षाओं के समक्ष जाकर निरीक्षण किया। ये साज सजावट देखकर उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की और उनके कक्षा अध्यापकों की प्रशंसा की । इस अवसर पर विद्यालय की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के अध्यक्ष ऐजवीर सिंह प्रबंधक संजीव कुमार सभी पदाधिकारी सदस्य एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। नव निर्वाचित प्रबंध समिति की दुसरी बैठक का आयोजन भी  किया गया जिसमें सभी पदाधिकारीगण व सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *