–मिठाई-खिलौने और आतिशबाजी पाकर बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने हर साल की तरह इस बार भी नगर के दर्जनों निर्धन और जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियाँ मनाईं। मिठाई, खिलौने और उपहार पाकर बच्चों ने भरपूर खुशी जतायी। शनिवार को अनूपशहर रोड स्थित झुग्गी झोपड़ी बस्ती में कार्यक्रम संयोजक राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने बस्ती के दर्जनों झोपड़ियों के निवासी परिवारों को घर-घर जाकर मिठाई का डिब्बा, आतिशबाजी पैकेट, मोमबत्ती, दीपक आदि सामग्री का गिफ्ट पैक तथा सभी बच्चों को खिलौने, बाँटकर दीपावली की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। छोटे छोटे मासूम बच्चों ने ढोल नगाड़े की धुनों पर नाचकर खूब जश्न मनाया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने उपहार वितरित कर दीपावली की ख़ुशियाँ साझा कीं। संस्था के इस वार्षिक आयोजन में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष कपिल राणा, पूनम चौहान, आचार्य कृष्ण मिश्रा, रामावतार लोधी, तुषार गुप्ता, शरद शर्मा, न्यू गुप्ता, देव शर्मा, गुरुदत्त सैन, अरुण राजपूत, शिवम चौधरी, आरव कुमार, मुकुल राजपूत, चिराग गर्ग, अमन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *