डिबाई l ।भारत पुष्प। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन ने बाजारों मैं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कमरकस ली है l इसी क्रम में डिबाई के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया l एसडीएम रविकांत चौबे सीओ मधु कुमार सिंह नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी ने संयुक्त रूप से बाजारों का निरीक्षण कर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवायाl साथ ही दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी l डिबाई के होली गेट से घंटाघर और घंटाघर से महादेव चौराहे तक के मार्ग के अलावा नेशनल हाईवे मीना बाजार और बाटा वाली गली के बाजार नगर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल इन बाजारों में कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे 2 से 4 फीट तक मेज और तखत लगाकर सामान रख देते हैं l इससे मुख्य सड़के संकरी हो जाती हैं और राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है l अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है l एसडीएम रविकांत चौबे ने स्पष्ट किया कि बाजारों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा l यदि कोई दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया तो उसका सामान जप्त कर नगर पालिका परिषद में जमा कर दिया जाएगा l प्रशासन की इस कार्यवाही से बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में खलबली मची हुई है l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *