खुर्जा l ।भारत पुष्प। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने खुर्जा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी राम दिवाकर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिल कुमार की संस्तुति पर घोषित क्षेत्रीय टीम में राम दिवाकर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम दिवाकर खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। वह समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। नियुक्ति के बाद भाजपा खुर्जा नगर मंडल की ओर से बीकेडीए स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राम दिवाकर का भव्य स्वागत किया गया।
![]()
