–बेसहारा पीड़ित गौवंशों की सेवा में लगे गौसेवकों को किया सम्मानित
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने कान्हा गौशाला में धूमधाम से गोपाष्टमी पर्व मनाया। गौमाता की पूजा अर्चना कर गौसेवा तथा गौपालन का संकल्प लिया। नगर और आसपास क्षेत्र में बेसहारा, घायल, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों का उपचार व सेवा करने वाले संस्था की गौसेवा टीम के 4 दर्जन कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। नई मंडी स्थित कान्हा गौशाला पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जितेन्द्र शर्मा, बीएसएफ के पूर्व कमाण्डेंट मधु कुमार राणा, अमर सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ एसएन दुबे, बीडीसी हरेन्द्र लोधी, पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ अमित तोमर, संस्था की महिला विभाग प्रमुख अनीता त्यागी, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ उद्योगपति ओमप्रकाश जालान, राष्ट्र चेतना मिशन के संरक्षक सीए मनीष मांगलिक, अध्यक्ष हेमन्त सिंह आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन करके गौमाता का पूजन, आरती, पुष्पवर्षा कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। सभी ने गुड़, मिठाई, हरा चारा खिलाकर गौमाता के चरण स्पर्श कर वंदन किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि दीपावली एवं गोवर्धन पर्व के उपरांत अष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में गौ-चारण प्रारम्भ किया था, जिसके बाद से ही गौसेवा के पुण्य पर्व गोपाष्टमी के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। मुख्य अतिथि सीवीओ डॉ अनिल शर्मा ने विभिन्न सेवा कार्यों में संलग्न राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम और योगदान की सराहना करते हुए अपने विभाग की और से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का वचन दिया। समारोह के दौरान अतिथियों ने बुलंदशहर नगर और आसपास क्षेत्रों में बेसहारा सड़कों पर घूमने वाले बीमार, सड़क दुर्घटनाओं में घायल तथा अन्य कारणों से पीड़ित गौवंशों को दिन-रात रेस्क्यू कर चिकित्सा और कठिन परिश्रम से निरंतर सेवा करने वाले दर्जनों गौसेवक कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए सभी को भगवा अंगवस्त्र, माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर मंच पर सम्मानित किया। राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा आयोजित गोपाष्टमी समारोह में अध्यक्षता ओमप्रकाश जालान तथा संचालन राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने किया। कार्यक्रम में सीवीओ डॉ अनिल शर्मा, मधु कुमार राणा, जितेन्द्र शर्मा, डॉ एसएन दुबे, हरेन्द्र लोधी, डॉ अमित तोमर, अनीता त्यागी, ओमप्रकाश जालान, सीए मनीष मांगलिक, महावीर प्रसाद सिंघल, मनमोहन गुप्ता, अरुण राजपूत, डम्बर सिंह लोधी, सागर कुमार, तरुण, शिवम चौधरी, सौरभ सोनी, न्यू गुप्ता, शरद शर्मा, रामावतार लोधी, अनुज पंडित, संयम जैन, शिवम शर्मा, दुष्यन्त, देवेश शर्मा, चाहत राजपूत, महेश लोधी, हरकेश चौधरी, सुरेन्द्र कुमार, श्रवण लोधी, कुलदीप, आदित्य गिरी, सचिन लोधी, कुणाल, अभिषेक, मुकुल राजपूत, गुरुदत्त सैन आदि सम्मिलित रहे।
![]()
