खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में कुकरी एवं बकरी प्रशिक्षण कोर्स तथा ऑटोमेटिक उषा सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मीनाक्षी सिंह, एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, राजकीय फल संरक्षण केंद्र बुलंदशहर से प्रवीण, ऊषा सिलाई मशीन कम्पनी से विकास भारद्वाज तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने विद्या की देवी सरस्वती के श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वेद मंत्रों की पावन ध्वनि के साथ में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका नीलू सिंह ने बताया कि छात्राओं को रोजगार परक प्रशिक्षण देने के लिए “कुकरी एवं बकरी तथा उषा सिलाई मशीन” कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि विधायक मीनाक्षी सिंह ने महाविद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा महाविद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की। बालिकाओं को आपने जीवन को सफल बनाने का मंत्र एक लक्ष्य होकर सघन पुरुषार्थ करना बताया। विशिष्ट अतिथि एसडीम सत्येंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल युक्त होना समय की आवश्यकता है इसी को ध्यान में रखकर के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौशल विकास को नई शिक्षा नीति का विशेष महत्व दिया है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बताया कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वविधि विकास के लिए सर्वदा तत्पर रहता है। इसी क्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए कुकरी एवं बेकरी प्रशिक्षण कोर्स तथा उषा सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
