खुर्जा l ।भारत पुष्प। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर मुंडाखेड़ा स्थित गंगनहर घाट पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट रंजना सिंह ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर एड. रंजना सिंह ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें जीवन का एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि जिस प्रकार अस्त होते सूर्य के बाद उदय होना निश्चित है, उसी प्रकार जीवन की कठिन परिस्थितियों के बाद भी नई उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *