बुलंदशहर l ।भारत पुष्प/शर्मा। जिला कार्यालय पर हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर जिले के प्रमुख पदाधिकारी ने व शिव सैनिकों ने उनके विचारों को उनके सिद्धांतों को याद किया और पुष्प चढ़कर संकल्प लिया इस मौके पर सर्वेश राणा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज हमें गर्व है कि हम स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे जी के सिपाही हैं जिन्होंने सामाजिक देशहित व हिंदू हितों को लेकर कार्य किये आज बालासाहेब ठाकरे जी हर हिंदू के आत्माओं मे है उन जैसा व्यक्तित्व ना हुआ है ना होगा उनका कहना था की जो हिंदू है वह यह जरूर कहे की गर्व से कहो हम हिंदू हैं यह नारा हर हिंदू के लिए एक शक्ति की तरह है इसलिए हमें गर्व है इस अवसर पर सर्वेश राणा जिला अध्यक्ष शिवसेना, राजकुमार गिरी, प्रदेश सचिव अजेंद्र चौधरी, जिला महासचिव पीतम लोधी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रवीर,जिला संगठन मंत्री अरविंद कुमार, जिला सचिव विशाल बबलू आदि लोग मौजूद रहे l
![]()
