खुर्जा l ।भारत पुष्प/शर्मा। कोतवाली क्षेत्र के मंदिर रोड स्थित स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर में युवती पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण में अन्य आरोपियों और डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने खुर्जा कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की है। लैब संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप l ​कोतवाली में प्रदर्शन कर रहे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह पूरी वारदात स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक की घोर लापरवाही के कारण हुई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि पीड़िता ने हमले की घटना से पहले ही लैब संचालक को गैर-समुदाय के युवक द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी और शिकायत भी की थी। कार्यकर्ताओं के अनुसार, शिकायत मिलने के बावजूद संचालक ने समय रहते आरोपी युवक के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया। संगठन ने मांग की है कि लापरवाही बरतने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और संबंधित लैब को तत्काल प्रभाव से सील किया जाए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इस साजिश में शामिल अन्य लोगों पर अभी तक शिकंजा नहीं कसा गया है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वारदात के समय एक अन्य आरोपी वीडियो कॉल के जरिए घटनाक्रम में शामिल था, जिसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन ने उस सह-आरोपी की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उनके द्वारा मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *