खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के मुंडाखेड़ा चौराहे पर स्थित फ्रेश जूस एवं फ्रूट कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 16/17 नवंबर की मध्यरात्रि चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी में रखी करीब 6 से 7 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मुंडाखेड़ा चौराहे पर मुबीन, यामीन और इमरान तीनों भाई फ्रेश जूस एवं फ्रूट कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। दुकान से होने वाले मुनाफे की रकम तीनों भाई दुकान में बनी तिजोरी में रखते थे और प्रतिवर्ष दिसंबर माह में आपसी हिसाब-किताब कर मुनाफे का बराबर बंटवारा करते थे। पिछले वर्ष भी दुकान से तीनों भाइयों को छह लाख रुपये से अधिक का मुनाफा हुआ था। इस वर्ष कारोबार अच्छा रहने के चलते दुकान में करीब 6 से 7 लाख रुपये की नकदी जमा थी। सुबह जब यामीन दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी भी टूटी हुई थी और उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई तथा संबंधित थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। घटना के बाद पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। दुकान के आसपास और मुख्य मार्ग पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में कैमरों की फुटेज की जांच से चोरों की पहचान होने और जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *