बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्याना क्षेत्र के गांव अलीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री श्याम कृपा धाम मंदिर के भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में भाग लिया। नरसेना थाना क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में भी उन्होंने शिरकत की। साधु-संतों के सानिध्य में मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक सवालों पर भी उपमुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव और अयोध्या मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनका सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले कारसेवकों की हत्या के मामले में माफी मांगनी चाहिए। वहीं मथुरा से औरंगजेब के निशान हटाने के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि आतताइयों के पहचान चिन्ह समाप्त होने चाहिए, लेकिन यह सब न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और सपा गठबंधन को फिर हार का सामना करना पड़ेगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *